15वें राष्ट्रपति पद के रूप में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने द्रौपदी मुर्मू को दिलाई शपथ।

0
249

देहरादून- आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू ने आज भारत के 15वें राष्ट्रपति पद की शपथ ली। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) एनवी रमना ने निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पद की शपथ दिलाई। मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। साथ ही वह सर्वोच्च संवैधानिक पद संभालने वाली स्वतंत्र भारत में पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति हैं।

महामहिम मुर्मू ने कहा,

“मैं देश की पहली ऐसी राष्ट्रपति हूं, जिसका जन्म स्वतंत्र भारत में हुआ था. स्वतंत्र भारत के नागरिकों के साथ हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए हमें अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी.”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के सेंट्रल हॉल में उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य गणमान्य लोगों को धन्यवाद दिया और नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here