दुनिया को ज्ञान और विज्ञान देने का काम भारत भूमि ने किया: सीएम धामी

0
161

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राफिक एरा पहुंच कर ‘उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कांग्रेस’ का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सम्बोधन शुरू करते हुए ग्राफिक ऐरा के चांसलर और शोध करने वाले वैज्ञानिकों को दी बधाई।

सीएम धामी ने पीएम मोदी का नई शिक्षा नीति के लिए का धन्यवाद किया। सीएम धामी ने कहा कि सत्यता की निरन्तर खोज करना ही विज्ञान है। समूची दुनिया को ज्ञान और विज्ञान देने का काम भारत भूमि ने किया है।

सीएम धामी ने देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी के कैसे उन्होंने संकट के समय दो स्वदेशी वैक्सीन बनाई जिस कारण आज पूरी दुनिया भारत देश का लोहा मान रही है।

उन्होंने कहा कि संकल्पों में विकल्पों को न लाए, संकल्प अपनाने में शक्ति है। सीएम धामी ने कहा की उत्तराखंड को 25 वें साल में भारत के सर्वश्रेष्ट राज्यों में शामिल करना ही हमारा संकल्प है।वहीँ सीएम धामी ने पृथ्वी राज चौहान को उत्तराखंड में टैक्स फ्री किया है और फ़िल्म को देखने जरूर जाएं की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here